जिले में तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सड़क हादसे में पिकअप की ठोकर से एक स्कूली छात्र की घटना से दर्दनाक मौत हो गई। जहां इस हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत चारमार मदवानी मुख्य मार्ग पर पिकअप ने मोटरसाइकिल में सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम विशेष राठिया, जिसकी उम्र लगभग 20 साल थी।
मृतक मधुबनी गांव का रहने वाला था और बोतली के हाई सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई करता था। मृतक 20 वर्षीय जो पढ़ाई पूरा कर अपने घर वापस जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही। मालवाहक पिकअप वाहन क्रमांक CG12 AX 2263 ने मोटर साइकिल सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मोटर साइकिल पर सवार युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद राजगीरों की भीड़ लग गई। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। जा मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुराहाल था। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार व करतला थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय चिकित्सालय कोरबा तलब करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुट गए।
मामले को लेकर करतला थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पंचनामा कार्यवाही सहित अग्रिम कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के निर्देश पर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की बात कही। वहीं पिकअप वाहन के चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक पढ़ने लिखने में काफी होशियार था। जहां इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।