फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: सड़क दुर्घटना में 12वीं के छात्र की मौत, पिकअप वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, राहगीरों की लगी भीड़

Sat, 01 Mar 2025 11:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक सड़क हादसे में छात्र की मौत हो गई है। पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार स्कूली छात्र की जान चली गई है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सड़क हादसे में पिकअप की ठोकर से एक स्कूली छात्र की घटना से दर्दनाक मौत हो गई। जहां इस हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत चारमार मदवानी मुख्य मार्ग पर पिकअप ने मोटरसाइकिल में सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम विशेष राठिया, जिसकी उम्र लगभग 20 साल थी।

मृतक मधुबनी गांव का रहने वाला था और बोतली के हाई सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई करता था। मृतक 20 वर्षीय जो पढ़ाई पूरा कर अपने घर वापस जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही। मालवाहक पिकअप वाहन क्रमांक CG12 AX 2263 ने मोटर साइकिल सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मोटर साइकिल पर सवार युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद राजगीरों की भीड़ लग गई। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। जा मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुराहाल था। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार व करतला थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा  तत्काल मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय चिकित्सालय कोरबा तलब करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुट गए। 

मामले को लेकर करतला थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पंचनामा कार्यवाही सहित अग्रिम कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के निर्देश पर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की बात कही। वहीं पिकअप वाहन के चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक पढ़ने लिखने में काफी होशियार था। जहां इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें