फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्मिता से खिलवाड़: प्रेमी ने बनाया अश्लील वीडियो, वायरल होने पर गांव के लड़के करने लगे नाबालिग से गंदी डिमांड

Tue, 09 Jun 2026 05:55 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के बालको क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। वीडियो की जानकारी फैलने के बाद कई युवकों ने उसे परेशान किया। 
 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के बालको थाना क्षेत्र में शर्मनाक घटना सामने आई है। प्रेमी ने प्रेमिका के साथ अवैध संबंध बनाकर उसका वीडियो बना लिया और दोस्तों को दिखा दिया। वीडियो वायरल होने की बात कहकर गांव के अन्य युवकों ने नाबालिग को ब्लैकमेल कर संबंध बनाने का दबाव डाला। शिकायत के बाद बालको पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन


चुपके से प्रेमी ने बनाया वीडियो
जानकारी के अनुसार पीड़िता 17 साल की है और 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी है। उसका हीरो लाल चौहान उम्र (30 वर्ष) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि हीरो लाल ने लड़की के साथ संबंध बनाए और चुपके से वीडियो बना लिया। बाद में उसने यह वीडियो अपने दोस्तों को दिखा दिया। वीडियो की बात गांव के अन्य युवकों तक पहुंच गई।

गांव के युवक नाबालिग को करने लगे ब्लैकमेल
वीडियो बनने और देखे जाने की बात कहकर गांव के कई युवक लड़की को ब्लैकमेल करने लगे। कुछ ने संबंध बनाने का दबाव डाला तो कुछ ने गलत इशारे कर परेशान किया। लगातार ब्लैकमेलिंग से तंग आकर लड़की टूट गई। वीडियो की बात जब पीड़िता के भाई तक पहुंची तो वह बहन को लेकर बालको थाना पहुंचा और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद मामला दर्ज
शिकायत के बाद बालको थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में  होरी लाल चौहान उम्र 30 वर्ष, कन्हैया सिंह उम्र 25 वर्ष, उदय चौहान 22 वर्ष, मनीष चौहान उम्र 22 वर्ष, बुग्गु चौहान उम्र 21 वर्ष, राकेश सिंह उम्र 40 वर्ष, दशरथ पटेल उम्र 32 वर्ष, चित्रभान पटेल उम्र 30 वर्ष, शत्रुहन चौहान 25 वर्षीय, योगेश चौहान 22 वर्षीय शामिल हैं।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है। इस घटना के बाद बालको क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। नाबालिग से जुड़े मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें