फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: एसईसीएल खदान में घुसकर गार्ड को धमकाया और पीटा, फिर कॉपर केबल लेकर फरार; 10 आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2026 08:34 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

सईसीएल की सुराकछार चार नंबर इन्कलाइन खदान में आधी रात हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 3 बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
गार्ड की जमकर पिटाई,आधी रात लूट 10 आरोपी पकड़ाए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल की सुराकछार चार नंबर इन्कलाइन खदान में आधी रात हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 3 बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि 7 नाबालिग विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड कोरबा में पेश किया जा रहा है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई 50 मीटर कॉपर केबल जिसकी कीमत लगभग 55 हजार रुपए है और वारदात में प्रयुक्त 7 मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं।
विज्ञापन


थाना बांकीमोंगरा में प्रार्थी अरविंद कुमार कुर्मी पिता शर्माजीत कुर्मी उम्र 48 वर्ष निवासी सांई मोहल्ला बांकी कॉलोनी ने 14 सितंबर 2026 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि 13 और 14 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 2 से 2:30 बजे 10 से 15 अज्ञात चोर 3-4 इन्कलाइन खदान की बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर घुस आए। आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ गंदी-गंदी गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हाथ-झापड़ से मारपीट की। इसके बाद सुराकछार 04 नंबर इन्कलाइन खदान के मुहाड़ा में घुसकर चालू लाइन की 30 से 40 मीटर कॉपर केबल काटकर चोरी कर ले गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बांकीमोंगरा में अपराध क्रमांक 179/2026 धारा 331(4), 296, 351(3), 115(2), 310(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विज्ञापन


कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। गिरफ्तार बालिग आरोपी गौरव सिंह कंवर उर्फ मोन्टी (23) साकिन कुचेना थाना कुसमुंडा, सुमित कुमार (19) साकिन मड़वाडोड़ा थाना बांकीमोंगरा और सुनील कुमार कंवर उर्फ रिंकु (18 वर्ष 03 माह) साकिन भिलाईबाजार थाना हरदीबाजार के साथ 7 नाबालिग के साथ मिलकर वारदात करना बताया।
विज्ञापन


आरोपी की निशादेही पर लूटी गई केबल बरामद की गई। है। फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है।

गार्ड की जमकर पिटाई,आधी रात लूट 10 आरोपी पकड़ाए

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें