फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: मंत्री देवांगन ने की 67वीं राष्ट्रीय शालेय बेसबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत; 11 राज्यों से जुटेंगे खिलाड़ी

Tue, 30 Jan 2024 04:41 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/कोरबा

सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला स्थित सीएसईबी फुटबॉल खेल मैदान में 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2023-24 का शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और आकर्षक मार्चपास्ट भी हुआ।
विज्ञापन
मंत्री लखनलाल देवांगन ने की 67वीं राष्ट्रीय शालेय बेसबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला स्थित सीएसईबी फुटबॉल खेल मैदान में 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2023-24 का शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और आकर्षक मार्चपास्ट भी हुआ। मुख्य अतिथि वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने पांच दिवसीय आयोजन का शुभारंभ किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल जीवन का वह हिस्सा है, जिससे शारीरिक और मानसिक विकास के साथ सफलता की राह में आगे बढ़ते हुए एक मुकाम हासिल की जा सकती है। प्रतियोगिता में 12 राज्यों और दो इकाईयों के बेसबॉल खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 

विज्ञापन



इस दौरान उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ खेलकूद में शामिल होकर और अच्छे खेल का प्रदर्शन कर अपना नाम रोशन किया जा सकता है। उन्होंने सभी को संकल्प दिलाते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से खेला जाना चाहिए। राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरबा जिले में राष्ट्रीय स्तर का आयोजन होना बहुत ही गौरव की बात है। यह एक ऐसा माध्यम है, जहां खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को दिखाने के साथ-साथ आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलता है। इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को अलग-अलग राज्यों की संस्कृति और भाषा-बोलियां सीखने समझने का भी मौका मिलता है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि छात्र जीवन में खेल और पढ़ाई का विशेष महत्व होता है। इस आयोजन में अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी शामिल है,यहां खिलाड़ियों को अलग-अलग राज्यों की संस्कृति और भाषा से परिचय होगा। स्वागत भाषण जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज ने दिया। कार्यक्रम में कोरबा जिले की अंतरराष्ट्रीय बेसबॉल खिलाड़ी नेहा जायसवाल को अतिथियों की ओर से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु के खिलाड़ी होंगे शामिल
प्रतियोगिता में बेसबॉल बालक-बालिका 14 और 19 साल के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, चंडीगढ़, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, सहित विद्याभारती, सीबीएसई और मेजबान छत्तीसगढ़ की टीम शामिल हो रही है। उदघाटन अवसर पर सभी टीमों ने आकर्षक मार्चपास्ट निकाली। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें