फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कवासी बने मोहरा': भूपेश ने गांधी परिवार का एटीएम बनाया; सोनिया-राहुल तक पहुंचाया पैसा, मंत्री कश्यप का आरोप

Thu, 16 Jan 2025 03:13 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG Politics ON kawasi lakhma: छ्त्तीसगढ़ के वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर कहा कि लखमा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के षड्यंत्रों का शिकार हैं।  
विज्ञापन
मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री कवासी लखमा, पूर्व सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Politics ON kawasi lakhma: छ्त्तीसगढ़ के वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर कहा कि लखमा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के षड्यंत्रों का शिकार हैं।  बघेल ने अपने घोटालों को अंजाम देने के लिए लखमा को मोहरे के तौर इस्तेमाल किया।

विज्ञापन


प्रदेश के वन मंत्री कश्यप ने कहा कि शराब का पूरा घोटाला भूपेश बघेल की सरपरस्ती में हुआ और बघेल ने जन-धन की लूट मचाकर छत्तीसगढ़ को गांधी परिवार का एटीएम बनाया और यह पैसा सोनिया-राहुल तक भी गया। कवासी लखमा को जानबूझकर आबकारी मंत्री बनाया था ताकि वह इस घोटाले को अंजाम दे सकें। यह एकदम साफ है कि भूपेश बघेल ही शराब घोटाले के प्रमुख घोटालेबाज हैं और कवासी लखमा को इसमें एक मोहरे के तौर पर फंसाया गया है। 

उन्होंने कहा कि शराब समेत तमाम घोटाले करने की बघेल ने बड़ी लंबी प्लानिंग कर रखी थी, इसमें सहयोगी बने लखमा अब इसकी कीमत चुका रहे हैं। इससे पहले भी जो गिरफ्तार हुए हैं, वह सब भी भूपेश बघेल के करीबी लोग हैं और जमानत के लिए एड़ियां घिस रहे हैं। घोटालों के किंगपिन और पॉलीटिकल मास्टर तक जांच एजेंसियों के हाथ पहुचेंगे ही। प्रदेश की गरीब जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाले, उन्हें नकली और घटिया शराब तक परोसने वालों को उनके किये की सजा मिलकर रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें