फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 47 दुकानों को प्रशासन ने तोड़ा; अंजुमन जमात खाना की बाउंड्री वॉल भी शामिल

Mon, 05 Feb 2024 02:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कवर्धा में अवैध कब्जा पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने दो फरवरी को नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई।
 
विज्ञापन
अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा के गृह नगर कवर्धा में सोमवार को अवैध कब्जा पर बुलडोजर की कार्रवाई हुई है। शहर के कलेक्टोरेट रोड स्थित भोजली तालाब के पास अंजुमन जमात खाना की बाउंड्रीवॉल समेत अन्य लोगों के 47 दुकानों में प्रशासन का बुलडोजर चला है। यह कार्रवाई नगर पालिका और राजस्व विभाग के टीम ने की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई की शुरूआत सोमवार सुबह नौ बजे से शुरू हुई। जिला प्रशासन का कहना है कि अवैध अतिक्रमण किए हुए लोगों को दो फरवरी को नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके कारण कार्रवाई की गई। दूसरी ओर अतिक्रमण की कार्रवाई से दुकानदार नाराज हैं।

दुकानदारों का कहना है कि वे इस जगह में बीते 10 वर्ष से छोटी-मोटी दुकान लगाकर काम कर रहे हैं। बीते 10 वर्ष में उन्हें नहीं हटाया गया। अब कार्रवाई की जा रही है। इससे अब वे बेरोजगार हो जाएंगे। दुकानदारों ने जिला प्रशासन से किसी भी अन्य स्थान पर में जगह देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें