फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: पूर्व CM रमन सिंह के जन्मदिन पर जमेगी हास्य की महफिल, स्टेट स्कूल मैदान में आज कवि सम्मेलन

Mon, 17 Oct 2022 04:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

सार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर राजनांदगांव में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। एक दिन पहले रायपुर में उनके जन्मदिन कार्यक्रम को लेकर हंगामा मच गया था। इस दौरान एक वीडियो जारी कर रमन सिंह की उपलब्धियां भी बताई गईं। 
विज्ञापन
raman singh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर राजनांदगांव में सोमवार रात हास्य की महफिल जमेगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। स्टेट स्कूल मैदान होने वाले इस कवि सम्मेलन में देश के जाने-माने हास्य और वीर रस के कवि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत रात करीब 8 बजे से होगी। 
विज्ञापन


युवा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से होने वाले इस कार्यक्रम में हास्य रस कवि और टीवी अभिनेता शैलेश लोढ़ा, कवि शंभू शिखर, कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, कवि डॉक्टर हरिओम पवार, गीतकार व कवि अमन अक्षर और डॉ. भूवन मोहिनी प्रमुख तौर पर मौजूद रहेंगे। ये अपनी कविताओं से समां बांध देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


कवि सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे। कवि शैलेष लौढ़ा ने कार्यक्रम को लेकर एक वीडियो संदेश भी जारी किया है। इसमें उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें