फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा पर कौशल्या साय ने की गौ माता की पूजा-अर्चना: सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Tue, 10 Nov 2026 02:15 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर

सार

गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने बगिया कैम्प कार्यालय में विधि-विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना की। वहीं सीएम साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा और छत्तीसगढ़ के लोकपर्व गौरा-गौरी की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आज कैम्प कार्यालय बगिया में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर गौ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने गौ माता को तिलक लगाकर पूजा की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने भी प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गोवर्धन पूजा के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी सनातन संस्कृति में प्रकृति और गौवंश के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का पावन अवसर है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला की स्मृति में मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला हमें प्रकृति, पर्यावरण और जीव-जंतुओं के संरक्षण का संदेश देती है। यह सामूहिक सहयोग और एकजुटता का भी महत्व बताती है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के लोकपर्व गौरा-गौरी को समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक बताया। यह पर्व लोकआस्था और सामाजिक समरसता से जुड़ा है।

सांस्कृतिक विरासत और एकता का संदेश
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गौरा-गौरी पर्व हमारी माटी की परंपराओं, ग्रामीण जीवन और लोकसंस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान को सहेजने का काम करते हैं। ये समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा एवं लोकपर्व गौरा-गौरी पूजन की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


गौवंश संरक्षण और किसानों की समृद्धि
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुशासन सरकार गौवंश के संरक्षण-संवर्धन के लिए संकल्पबद्ध है। सरकार किसानों की समृद्धि और ग्रामीण विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण और गौरा-गौरी की कृपा से छत्तीसगढ़ के खेत-खलिहान सदैव धन-धान्य से भरे रहें। उन्होंने अन्नदाताओं के जीवन में समृद्धि आने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने यह भी कामना की कि प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति एवं खुशहाली बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें