कांकेर में मॉर्निंग वॉक पर निकले नाबालिग समेत दो युवकों पर चाकू से हमला किये जाने की घटना सामने आई है। बाइक पर लूट के इरादे से आये तीन अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया है।
कांकेर में मॉर्निंग वॉक पर निकले नाबालिग समेत दो युवकों पर चाकू से हमला किये जाने की घटना सामने आई है। बाइक पर लूट के इरादे से आये तीन अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पूरी घटना चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम रतेसरा और कोचवाही की बताई जा रही है। घायल युवक योगेश्वर कांगे ने बताया कि वह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था। इसी दौरान बाइक सवार तीन नकबपोश युवक पहुंचे और पेट्रोल पंप का पता पूछने लगे। पता बताने के बाद आरोपियों ने पैसे और मोबाइल देने की मांग की। मना करने पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमलावरों ने एक 17 वर्षीय नाबालिक युवक पर चाकू से हमला कर दो मोबाइल लूट कर ले गए। नेशनल हाइवे में इस तरह की वारदात के सामने आने से लोगों मे दहशत का माहौल है। वहीं घायल युवकों का उपचार जारी है। पुलिस आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।