फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker Accident: आपस में टकराए दो ट्रक और पिकअप, तीनों में लगी आग; जलकर खाक हुए वाहन

Tue, 20 Jun 2023 07:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे ट्रक में लौह अयस्क भरा हुआ था। उसमें पहले आग लगी उसने दोनों गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
Kanker Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर में एनएच 30 खालेमुरवेंड में दो ट्रकों और पिकअप के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते दोनों ट्रक और पिकअप में आग लग गई। तीनों वाहन जलकर खाक हो गए। एक ट्रक का चालाक बुरी तरह से इस आग में झुलस गया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खालेमुरवेंड लिमदरहा मिडवे रिसोर्ट के सामने रात दो बजे एक ट्रक रायपुर से जगलपुर जा रही थी और एक ट्रक जगदलपुर से रायपुर जा रही थी, पिकअप वाहन जो कि जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी लापरवाही पूर्वक वाहन चालक ने ओवर टेक करने की कोशिश की और तीनों गाड़ियों में टक्कर हो गई।

जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे ट्रक में लौह अयस्क भरा हुआ था। उसमें पहले आग लगी उसने दोनों गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। लेकिन दो घंटे लेट पहुंचने के चलते तीनों गाड़ियां खाक हो गई। इस दौरान नेशनल हाइवे 30 में वाहनों की लंबी कतार भी लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें