फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकेर: तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा, परिजनों में मातम

Sun, 23 Nov 2025 06:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम उड़कुड़ा में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। गांव की जोगी गुफा के पास स्थित तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन
तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम उड़कुड़ा में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। गांव की जोगी गुफा के पास स्थित तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों की उम्र महज 6 साल थी और दोनों दूसरी कक्षा में पढ़ते थे। मृत बच्चों के नाम लोमेश जुर्री और आयुष जुर्री है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार घटना लगभग दोपहर 2 बजे के आस पास की है, जहां गांव के तीन बच्चे खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंचे। बच्चों में से एक तालाब के किनारे ही खड़ा रहा, जबकि लोमेश और आयुष पानी में उतरकर खेलने लगे। दोनों खेलते-खेलते गहरे पानी में चले गए। कुछ देर बाद भी जब वे पानी से बाहर नहीं आए, तो बाहर खड़ा बच्चा घबराकर तेज आवाज में रोने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर नजदीक के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े।

ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल ले जाने की तैयारी की। इस बीच सूचना मिलते ही चारामा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों मासूमों को तुरंत चारामा अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें