फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद मातम: कार सवार तीन युवकों ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे; एक की मौके पर मौत

Thu, 08 Jun 2023 09:59 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

शादी कार्यक्रम से लौट रहे कार सवार तीन युवकों ने एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
कार ने ट्रक को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात एक कार ट्रक के पीछे जाकर भीड़ गई। कार की गति इतनी तेज थी कि कार के पर खच्चे उड़ गए। कार में 3 युवक सवार थे। मौके पर एक युवक की मौत हो गई। वहीं 2 युवक गंभीर रूप से घयाल हो गए। 

विज्ञापन

 

लापरवाही से हुआ कार हादसा
यातायात प्रभारी गोविन्द वर्मा ने बताया कि कार सवार सभी कोंडागांव के रहने वाले हैं। चारामा में शादी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वापस लौटते वक्त लखनपुरी पेट्रोल टंकी के पास कार को तेज और लापरवाही पूर्वक चलाने से एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। तेज गति होने की वजह से कार के परखच्चे उड़ गए। मौके में राहुल यादव की मौत हो गई। वहीं तरुण यादव और हरीश यादव निवासी कोंडागांव गंभीर रूप से घयाल है।
विज्ञापन

पुलिस चला रही जागरूकता अभियान
यातायात प्रभारी गोविंद वर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात विभाग लगातार जनजागरूकता अभियान चला रही है। स्कूल-कालेजों में सड़क सेफ्टी और यातायात नियमों का पालन करने जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। लापरवाही के गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें