फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: रायफल से चली गोली से घायल हुआ एसएसबी जवान; नक्सल प्रभावित रेलवे ट्रैक की सुरक्षा में था तैनात

Mon, 12 Jun 2023 05:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

हादसे के बाद साथी जवानों ने अफसरों को सूचना दी और घायल आरक्षक इंद्रजीत को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र अंतागढ़ से प्राथमिक उपचार कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
 
विज्ञापन
कांकेर में गोली चलने से घायल हुआ एसएसबी जवान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में सोमवार को एक हादसे में एसएसबी जवान गोली लगने से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि जवान की ही रायफल से फायर हो गया। जिसके चलते गोली उसके कंधे में लग गई। प्राथमिक उपचार के बाद जवान को रायपुर रेफर किया गया है। एसएसबी जवान नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रेलवे ट्रैक की सुरक्षा में तैनात था। हादसा अंतागढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तुमापाल (थाना ताड़ोकी) से एसएसबी 33वीं बटालियन के जवान सोमवार को नक्सल संवेदनशील क्षेत्र में रेलवे ट्रैक सुरक्षा के लिए निकले थे। यह जवान रावघाट परियोजना के तहत सुरक्षा में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे खााना खाने के दौरान आरक्षक इंद्रजीत यादव ने गलती से अपनी इंसास रायफल से फायर कर दिया। इसके कारण गोली उसके कंधे में जा घुसी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें