फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकेर : ढोरकट्टा में 6 एकड़ धान की फसल जलकर राख, किसान पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

Sun, 07 Dec 2025 08:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
विज्ञापन
किसान की फसल जली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोंडाहुर क्षेत्र के ढोरकट्टा गांव में किसान रायसु राम पटेल की लगभग 6 एकड़ धान की फसल में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में किसान की पूरे साल की कड़ी मेहनत चंद पलों में जलकर राख हो गई, जिससे किसान परिवार गहरे आर्थिक संकट में आ गया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान रायसु राम पटेल ने अपनी 6 एकड़ की धान की फसल की कटाई कर ली थी और उसे सुरक्षित रूप से खलिहान में रखा था। किसान की योजना इस फसल को मंडी में बेचकर बैंक का कर्ज चुकाने और परिवार का भरण-पोषण करने की थी। गुरुवार की शाम को उनकी तैयार फसल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फसल की बड़ी मात्रा उसकी चपेट में आ गई।

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, तब तक 90 प्रतिशत से अधिक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। पीड़ित किसान रायसु राम पटेल ने रोते हुए शासन-प्रशासन से मुआवजे और तत्काल आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि यह फसल ही उनकी एकमात्र पूंजी थी, जिसके जल जाने से अब उनके पास कोई सहारा नहीं बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें