कांकेर जिले के पखांजुर अनुविभाग के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में पुलिस को नक्सलियों के मिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता मिली हैं।
पखांजुर अनुविभागीय अधिकारी रवि कुजूर ने बताया कि नक्सलियों के मिलिशिया सदस्य शंकर उर्फ सनकेर नुरेटी पिता पन्डरा नुरेटी उम्र 34 वर्ष को बेचाघाट रोड से थाना छोटेबेठिया डीआरजी एवं बीएसएफ बल के संयुक्त टीम द्वारा एमसीपी ड्यूटी के दौरान पकड़ा गया है।