कांकेर शहर के नए बस स्टेंड के पास नशीली दवा बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. मोहम्मद नफीस नाम का व्यक्ति जो की नया बस स्टैण्ड कांकेर बाजार शेड थाना कांकेर में एक थैला में नशीली दवाई एवं सीरप रखा है और बिक्री कर रहा था.. बाजार शेड के सामने मोहम्मद नफीस खड़ा मिला जो की अपने हाथ में एक पीला रंग थैला रखा हुआ था जो पुलिस को देखकर अपने पास के थैला को बाजार शेड में छुपाने का प्रयास कर रहा था, मोहम्मद नफीस के पास के थैला में प्रतिबंधित नशीली दवाई Paracetamol Tramadol HydrohIoride Tablets I.P Comotiosn Paracetamol I.P 37mg total 28 gem, Triprolidin HydrohIoride Codeine Phophate cough syrup COREX T- syrup Comotiosn Triprolidin HydrohIoride I.P 1.25 mg Codeine Phophate I.P 10 mg Total 08 gem plastic cc 100-100 ml सीरप बरामद हुआ।
आरोपी ने नशीली टेबलेट एवं सीरप को रांची झारखण्ड के शाहबाज उर्फ आफताब नामक व्यक्ति से खरीद कर बिक्री करने हेतु लाना बताया है और नशीली दवाई बिक्री करना स्वीकार किया है. आरोपी मोहम्मद नफीस को उक्त टेबलेट एवं सीरप रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया जिसके जवाब में आरोपी द्वारा कोई दस्तावेज नहीं होना बताया, आरोपी मोहम्मद नफीस पिता मोहम्मद कलाम उम्र 25 वर्ष निवासी स्थायी पता मोहल्ल निजाम नगर हिन्दपीड़ी थाना हिन्दपीड़ी जिला रांची (झारखण्ड) हाल -लट्टीपारा कांकेर थाना कांकेर को गिरफ्तार कर आरोपी क़ो माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।