फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को तड़पा-तड़पाकर मारा: भाभी ने देवरों के साथ मिलकर की हत्या, पहले ईंट से किए वार फिर बिजली के दिए झटके

Wed, 30 Aug 2023 12:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर के गोंडाहुर थाने के ग्राम हानफरसी में बाड़ी में मिले युवक के शव के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली हैं। शादीशुदा प्रेमिका ने अपने देवरों के साथ मिकलर प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर के गोंडाहुर थाने के ग्राम हानफरसी में बाड़ी में मिले युवक के शव के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली हैं। शादीशुदा प्रेमिका ने अपने देवरों के साथ मिकलर प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। प्रेमी को मारने के लिए करंट के झटके भी दिए गए थे। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि प्रेमिका फरार है 

विज्ञापन


कांकेर डीएसपी अनुराग झा ने बताया कि हानफरसी में 11 अगस्त को हीरालाल कुजूर की बाड़ी में युवक नवरदीप पांडे (30) की लाश बरामद की गई थी।  युवक नौ अगस्त की रात से घर से गायब था। 11 अगस्त को पता चला हीरालाल की बाड़ी में उसके बेटे की लाश पड़ी है। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराई। जांच पड़ताल शुरू की बयान व अन्य तथ्यों से जानकारी हुई कि युवक का गांव की ही जेरोमीना तिर्की के घर आना जाना था। महिला का पति राजकुमार केरल में रहता है, जिस कारण महिला व युवक की नजदीकियां बढ़ गई थी और दोनों में प्रेम संबंध था। 

पुलिस के अनुसार, युवक जब नौ अगस्त को अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा तो उसे संजू व ब्रिज ने घेर लिया। उसके सिर में ईंट मारी गई। जिससे वह बेहोश हो गया। उसे मारने घर से बिजली का करंट दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। फंसने की आशंका हुई तो वे 10 अगस्त की रात को लाश को गांव की एक बाड़ी में शिफ्ट कर दिया था। महिला के दोनों देवर संजू उर्फ मनकू टिर्की व बृज टिर्की ने महिला के साथ मिल कर उसकी हत्या कर दी। महिला अपने देवरों के साथ हत्या में क्यों शामिल हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें