फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: पुलिस ने फरार पांच नक्सलियों को किया गिरफ्तार, कई वारदातों में शामिल रहे माओवादी

Sun, 09 Mar 2025 07:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर पुलिस ने थाना कोरर क्षेत्रान्तर्गत 05 फरार नक्सली आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पांच नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर पुलिस ने थाना कोरर क्षेत्रान्तर्गत 05 फरार नक्सली आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार नक्सली वर्ष 2015 में ग्राम भैंसगांव एवं बुधियारमारी में 3 ग्रामीण परिवारों को मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये उन्हे परिवार सहित गांव से भगाने के वारदात में शामिल थे। 

विज्ञापन


कांकेर एसडीओपी मोहशीन खान ने बताया कि नक्सल प्रभावित ग्रामों पीढापाल, भैंसगांव, बुधियारमारी, टोण्डामरका में फरार नक्सली सहयोगियों के खोजबीन करते हुये दबिश दिया गया जिसमें थाना कोरर के एक प्रकरण में फरार 3 नक्सली आरोपी . कार्तिक उसेण्डी,  संतुराम हुपेण्डी, चंदन सलाम निवासी बुधियारमारी टोण्डामरका एवं थाना कोरर के ही अन्य प्रकरण में फरार 2 नक्सली आरोपी सोमारू उर्फ कोलू, लक्ष्मण नुरेटी  दोनो निवासी भैंसगांव थाना कोरर जिला कांकेर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। 

गिरफ्तार नक्सली साल 2015 में ग्राम भैंसगांव व टोण्डामरका थाना कोरर से तीन ग्रामीण परिवारों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर गांव से बाहर निकालना स्वीकार है तभी से ये सभी नामजद नक्सली आरोपी फरार चल रहे थे जिनके बारे में हार्डकोर नक्सली राजे कांगे एवं प्रभाकर की गिरफ्तारी एवं कई नक्सलियों के आत्मसर्पण के पश्चात पुख्ता सूचना मिलने पर आज  गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें