फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप, रिटायर्ड टीआई के बेटे से दो लाख रुपये की मांग, एसपी ने कही ये बात

Thu, 23 Jan 2025 01:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर की पुलिस पर रिश्वत का आरोप लगा है। रिटायर्ड टीआई ने बताया कि पूरा मामला पैसों को लेकर है रिटायर्ड टीआई ने शराब के ठेके के लिए रायपुर के किसी व्यक्ति को 56 लाख रुपये की राशि दी थी। ठेका तो नहीं मिला लेकिन उक्त व्यक्ति पैसा वापस नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले की पुलिस पर रिश्वत का आरोप लगा है। यह आरोप किसी और ने नहीं रिटायर्ड टीआई ने लगाया है, रिटायर्ड टीआई ने बताया कि पूरा मामला पैसों को लेकर है रिटायर्ड टीआई ने शराब के ठेके के लिए रायपुर के किसी व्यक्ति को 56 लाख रुपये की राशि दी थी। ठेका तो नहीं मिला लेकिन उक्त व्यक्ति पैसा वापस नहीं कर रहा है। इस मामले को लेकर रिटायर्ड टीआई और बेटे ने थाना में शिकायत की। मामले में बयान लेने के बाद रिटायर्ड टीआई के बेटे से दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई। 

विज्ञापन


रिश्वत मांगे जाने से नाराज टीआई ने मीडिया के सामने पुलिस पर आरोप लगाते हुए रिश्वत मांगे जाने की बात कही है, जबकि उक्त टीआई रिटायरमेंट के पूर्व उसी थाना कोतवाली थाना में कोतवाली प्रभारी के पद पर पदस्थ रह चुका है। 

वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलिसेला का कहना है कि उन्हें जनाकारी मिली है पूर्व रिटायर्ड टीआई ने मीडिया के सामने थाने में रिश्वत की मांग की गई है। मामला लेनदेन का है इसलिए एफआईआर नहीं की गई है इस संबंध में फाइल मंगवाई गई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें