फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Train Accident: पटरी पर गिरा विशालकाय पेड़, पैसेंजर ट्रेन हुई हादसे का शिकार; लोको पायलट हुआ घायल

Fri, 26 Jul 2024 09:29 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में दल्लीराजहरा से अंतागढ़ चलने वाली पैसेंजर ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि एक विशालकाय पेड़ पटरी पर गिरा था।
विज्ञापन
ट्रेन हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दल्लीराजहरा से अंतागढ चलने वाली पैसेंजर ट्रेन हादसा का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। इस हादसे से यात्रियों की जान आफत में आ गई थी। दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन सुबह 4 बजे पेड़ से टकरा गई। रेल की पटरी में एक विशालकाय बरगद का पेड़ गिरा हुआ था। गिरे हुए पेड़ में ट्रेन की टक्कर हुई है। पायलट को मामूली चोट आई है। बाकी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन


जानकरी के अनुसार, भानुप्रतापपुर से पहले मुल्ले कैम्प के पास यह हादसा हुआ है। दल्लीराजहरा से अंतागढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकरा गई। रेलवे की टीम मौके पर पहुंची है और जांच जारी है। वहीं पेड़ को पटरी से हटाने का काम जारी है।  

बता दें कि रेल यात्रियों की सुविधाओं एवं मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा दल्लीराजहरा-केवटी-रायपुर डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को अंतागढ़ स्टेशन तक विस्तार दिया है। इससे अंतागढ़ सहित कांकेर जिले के लोगों के लिए रायपुर रेल माध्यम से आने-जाने के लिए काफी आसानी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें