फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकेर: प्रबंधक और ऑपरेटर के हड़ताल में जाने से धान खरीदी ध्वस्त, कई जगहों पर नहीं शुरु हुई खरीदी

Mon, 17 Nov 2025 03:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर में प्रबंधक और ऑपरेटर की हड़ताल में जाने से कांकेर जिले में धान खरीदी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। कई जगहों पर दो दिन बाद भी धान खरीदी जिले में शुरू नही हो पाई है।
विज्ञापन
धान खरीदी ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर में प्रबंधक और ऑपरेटर की हड़ताल में जाने से कांकेर जिले में धान खरीदी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। कई जगहों पर दो दिन बाद भी धान खरीदी जिले में शुरू नही हो पाई है। हालांकि वैकल्पिल व्यवस्था के लिए राजस्व और कृषि कर्मचारियों का धान खरीदी केंद्र में ड्यूटी लगाया गया था लेकिन उन्होंने भी हाथ खड़ा कर दिया है।कांकेर जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर बसे गांव पटौद धान खरीदी केंद्र कचरा केंद्र के रूप में तब्दील हो गया है। यहाँ अब तक कोई साफ सफाई नहीं हुई है। किसान खरीदी केंद्र टोकन कटाने आ रहे है लेकिन मायूस होकर वापस लौट रहे है। इच्छापुर धान खरीदी केंद्र का भी यही हाल है। केंद्र खुला तो है लेकिन सफाई अब तक नहीं हुई है. ये एक खरीदी केंद्र का हाल नही जिले के बहुत से धान खरीदी केंद्रों में यही हाल है।

विज्ञापन


पटवारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कहते है कि पटवारियों का धान खरीदी केंद्र में ड्यूटी लगाया गया है जो गलत है। पटवारी प्रबंधकीय कार्य नही कर सकते है।इस संबंध में हमने प्रशासन को आवेदन दे दिया है। अगर ऐसी स्तिथि रही तो प्रान्त जो निर्णय लेगा उसके अनुसार आगे का कार्य किया जाएगा। गौरतलब हो कि एक ओर खरीदी केंद्र के ऑपरेटर और प्रबन्धको का हड़ताल दूसरी ओर केन्द्रों में अव्यवस्थाओं के बीच किसान अपनी उपज बेचने भटक रहे है। इन सबका खामियाजा किसानो को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें