कांकेर में अन्नदाताओं के साथ हार्वेस्टर मशीन बेचने के नाम पर धोखा किया गया है, किसानों ने मामले की शिकायत प्रशासन और पुलिस से की है।
विज्ञापन
किसानों ने आरोप है कि जिले के 10 किसानों ने वीर कंपनी की हार्वेस्टर मशीन खरीदी है। एक मशीन की कुल कीमत 25 लाख रुपये है। किसानों ने जब से मशीन खरीदी है तब से रोजाना मशीन खराब हो रही है। मशीन बनवा- बनवा कर किसान बेहद परेशान हो गए हैं।
किसानों का आरोप है कि कंपनी के एजेंटों ने उन्हें पुरानी मशीनों थमा कर उनके साथ धोखा किया है, जिससे वह आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हो गए हैं। बैंक से फाइनेंस कराकर खरीदी मशीनों की राशि जमा करने में सभी असमर्थ हैं. उन्होंने मांग की है कि किसानों के साथ हुए इस धोखे के खिलाफ कार्रवाई की जाए साथ और उन्हें राहत प्रदान की जाए।