फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौ तस्करी में 3 आरोपी और एक बालक गिरफ्तार

Mon, 08 Sep 2025 03:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर पुलिस ने अवैध गौ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से आंध्रप्रदेश ले जाए जा रहे दो पिकअप वाहन जब्त किए गए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर पुलिस ने अवैध गौ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से आंध्रप्रदेश ले जाए जा रहे दो पिकअप वाहन जब्त किए गए हैं। इन वाहनों से कुल 18 कृषक मवेशी बरामद कर संजय नगर स्थित कांजी हाउस में सुरक्षित रखे गए हैं। वहीं प्रियेस साहू (19 वर्ष) निवासी खरतुली, जिला धमतरी, दिवस कुमार नाग (36 वर्ष) निवासी मुसुरपुटटा, थाना नरहरपुर ,कंवल सिंह नेताम (60 वर्ष) निवासी मारंगपुरी, थाना विश्रामपुरी और एक विधि से संघर्षरत बालक, जो जिला धमतरी का रहने वाला है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रार्थी शैलेन्द्र कुमार साहू की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। और पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे धमतरी से मवेशियों को अवैध रूप से आंध्रप्रदेश ले जा रहे थे। थाना कांकेर में धारा 6,10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें