फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: शहर के पास घूमता नजर आया तेंदुआ, तेंदुए के भय से दहशत में लोग, अब तक छह लोगों पर किया हमला

Tue, 05 Nov 2024 06:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर में शहर के नजदीक एक बार फिर तेंदुआ नजर आया है। शहर से सटे ग्राम चनार गांव के पास तेंदुआ सड़क पर घूमता दिखाई दिया। कार सवार कुछ युवकों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया है।
विज्ञापन
तेंदुए के भय से दहशत में लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर में शहर के नजदीक एक बार फिर तेंदुआ नजर आया है। शहर से सटे ग्राम चनार गांव के पास तेंदुआ सड़क पर घूमता दिखाई दिया। कार सवार कुछ युवकों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

दरअसल इन दिनों कांकेर वन मंडल क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों में तेंदुआ देखे जाने की खबरें रोजना सामने आ रही है। लगातार विभिन्न इलाकों में तेंदुआ दिखाई देने के बाद वन विभाग उन इलाकों की निगरानी भी कर रहा है। लेकिन यह जंगली जानवर जंगल पहाड़ों में विचरण करते हुए रिहायसी इलाकों तक पहुंचने लगे हैं। बीते कुछ महीनों में तेंदुए के आतंक से जिला दहल उठा है। कांकेर जिले के सरोना वन परिक्षेत्र में तेंदुआ ने अब तक छह से अधिक लोगों पर हमला किया है जिनमें एक बच्चे की मौत की खबर भी सामने आई है, जो कि कांकेर और धमतरी जिले के सरहदी इलाके की थी।

इसी तरह सरोना क्षेत्र में ही आंगनबाड़ी जा रही एक बच्ची पर तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया था। इस दौरान बच्ची की बुआ ने बहादुरी दिखाकर बच्ची की जान बचाई थी। खेत मे काम करने के दौरान भी तेंदुआ ने यहां काम कर रहे तीन लोगों पर हमला किया था। दुधावा में तो तेंदुआ ने घर के पास खेल रहे एक छह वर्ष के बच्चे पर ही हमला कर दिया, जिसकी जान एक कुत्ते ने बचाई थी। जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया था बच्चे का उपचार अभी भी जारी है। 
विज्ञापन


शहर के सटे डूमाली गांव की पहाड़ी में अभी भी पांच तेंदुए डेरा जमाए हुए हैं। जो रोजना पहाड़ी पर नजर भी आते हैं। इनकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया में वायरल भी हो रही हैं जो गांव तक पहुंच कर मवेशियों को निशाना बनाने घूम रहे है। विभाग पहाड़ों व अन्य जगहों पर कैमरे लगाकर कर्मचारियों को तैनात कर निगरानी कर रहा है।  ताकि कोई अनहोनी ना हो। 

लेकिन इन सब के बीच अब ग्राम चनार में भी तेंदुआ सड़क पर घूमता हुआ नजर आया है। वीडियो के सामने आने के बाद इलाके के लोगो में दहशत है। ग्रामीणों को डर है कहीं तेंदुआ रिहायसी इलाकों में पहुंचकर हमला ना कर दे। हालांकि सूचना मिलने के बाद विभाग हरकत में आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें