फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकेर: तेंदुए की संदिग्ध मौत, चार आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के पास से पंजे बरामद

Sat, 06 Dec 2025 07:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर वनमण्डल के नरहरपुर परिक्षेत्र में एक गंभीर वन्यजीव अपराध का मामला सामने आया है। ग्राम करियापहार में एक नर तेंदुआ मृत पाया गया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर वनमण्डल के नरहरपुर परिक्षेत्र में एक गंभीर वन्यजीव अपराध का मामला सामने आया है। ग्राम करियापहार में एक नर तेंदुआ मृत पाया गया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तेंदुए के काटे गए पंजे बरामद किए हैं। कांकेर वनमण्डल का नरहरपुर परिक्षेत्र, देवी नवागांव परिसर, ग्राम करियापहार (कृषक शिवराम नेताम और रामचंद नेताम के खेत का कुआँ में ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग मौके पर पहुँचा और कुएँ से नर तेंदुए का शव निकाला वन विभाग ने निरीक्षण के दौरान पाया गया कि तेंदुए के चारों पैर पंजों सहित काटकर गायब कर दिए गए थे, जिससे शिकार और वन्यजीव तस्करी का संदेह हुआ।

विज्ञापन

 
तीन सदस्यीय चिकित्सक दल ने मौके पर ही तेंदुए का पोस्टमार्टम किया और वन्य प्रोटोकॉल के अनुसार शव का दहन किया गया। सघन तलाशी और जांच के बाद, आज वन विभाग को बड़ी सफलता मिली। ग्राम करियापहार के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से तेंदुए के काटे हुए पंजे (नाखून सहित) बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी में शत्रुघन पिता नारायण, श्रवण पिता महेंद्र , छबिलाल पिता बुधारू, बुधारू पिता अमरसिंह को गिरफ्तार किया गया है.. इनके पास से तेंदुए के पंजे, तथा पंजा काटने में प्रयुक्त सामग्री कुल्हाड़ी, लकड़ी, कटारी, रस्सा जप्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें