फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: भानुप्रतापपुर के पूर्व वन मण्डल के DFO दफ्तर में लगी आग, सरकारी फाइलें और कम्प्यूटर उपकरण जलकर खाक

Tue, 04 Jul 2023 11:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में डीएफओ कार्यालय में आज सुबह आग लग गई। जिससे डीएफओ दफ्तर पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया। दफ्तर के केबिन में रखी जरूरी फाइल, कम्प्यूटर उपकरण जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन
Kanker News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में डीएफओ कार्यालय में आज सुबह आग लग गई। जिससे डीएफओ दफ्तर पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया। दफ्तर के केबिन में रखी जरूरी फाइल, कम्प्यूटर उपकरण जलकर खाक हो गए। डीएफओ के दफ्तर में विभाग की सारी फाइल थीं। क्योंकि पांच जुलाई को सीसीएफ द्वारा ऑडिट करना था और आज फाइलें जलकर खाक हो गईं।

विज्ञापन


थाना प्रभारी तेज वर्मा ने बताया कि आज सुबह सात बजे भानुप्रतापपुर के नाकापार में स्थित पूर्व वन मंडल कार्यालय के डीएफओ दफ्तर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सुबह कोई भी कर्मचारी ऑफिस में मौजूद नही था। धुंआ उठने की जानकारी पर फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। डीएफओ दफ्तर का कैबिन पूरी तरीके से जल गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें