छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर जिले के ग्राम कराठी में आयोजित बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह महोत्सव क्षेत्र की पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने का प्रतीक माना जाता है।

विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय आदिवासी परंपराओं और लोक संस्कृति को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि बुढालपेन करसाड़ और मांदरी महोत्सव हमारे पुरखों की परंपराओं और सांस्कृतिक गौरव का उत्सव है। यह आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने महोत्सव स्थल में सबसे पहले आदिवासी समाज के आराध्य देव बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि एवं शांति की कामना की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के लिए सभी आयोजको को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वज द्वारा बताए गए संस्कृति को हमें नहीं भूलना है, मिलजुल कर रहना है और इस परंपरा को हमेशा जीवित रखना है। इस परंपरा को बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। जनजातीय समाज के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर जनजातीय समाज एवं क्षेत्र के विकास के लिए भी विभिन्न घोषणाएं की।