कांकेर जिले अंतर्गत चारामा ब्लाक के शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल नाकापारा के स्कूली बच्चे हाथों में we need techers का बोर्ड लेकर ब्लाक एजुकेशन ऑफिस के सामने प्रदर्शन करने लगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कांकेर जिले अंतर्गत चारामा ब्लाक के शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल नाकापारा के स्कूली बच्चे हाथों में we need techers का बोर्ड लेकर ब्लाक एजुकेशन ऑफिस के सामने प्रदर्शन करने लगे. ये नजारा देख कर सब चौक गए वही जिम्मेदार शिक्षा अधिकारी बच्चो को मानने में जुटे रहे. दरसल 16 जून से स्कूल तो खुल गए लेकिन इस माध्यमिक स्कूल में महज दो ही शिक्षक पदस्थ है जिसके चलते 2 ही विषयों पर पढाई होती है बाकी विषयों की पढाई ठप्प है जिसके चलते बच्चो को प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्कूली बच्चो ने बताया कि शासकीय पूर्व माध्यमिक अंग्रजी माध्यम विद्यालय नाकापारा चारामा में गणित एवं विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के विषय शिक्षक नहीं होने के कारण इन विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रहा हैं, इससे पहले भी हमने ब्लाक शिक्षा अधिकारी को अगवत कराते शिक्षक की मांग की थी लेकिन 7 आह बीत हाने को है आज पर्यन्त तक विषय शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की गयी जिससे हम समिति के सदस्य व पालकगण अपने बच्चों के भविष्य के प्रति चिंतित है. अगर जल्द शिक्षक की व्यवस्था नही की जाती है तो स्कूल में तालाबंदी कर देंगे। वहीं पूरे मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद ने बताया कि जब तक ब्लाक शिक्षा अधिकारी से कोई प्रतिक्रिया नही आएगी में आपको कुछ भी नही बता सकता।