चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जश्न
- फोटो : अमर उजाला
कांकेर में चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग से बड़गांव में उत्साह देखने को मिला। बड़गांव गांधी चौक में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर वन्दे मातरम के नारे लगाए और चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग की बधाई दी। इस दौरान खुशी में जमकर आतिशबाजी भी की गई।
युवाओं ने बताया कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है इसरो और तमाम सहयोगियों के मेहनत और संघर्षों से यह सफल हो पाया है जो बधाई के पात्र है। इस दौरान नन्हे मुन्हे बच्चों ने चन्द्रयान-3 की कलाकृति बनाई थी जिसमे तिरंगा ध्वज लगाया गया था। जो काफी आकर्षक लग रहा था। इस दौरान दर्जनों युवा मौजूद रहे।