फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: सांसद भोजराज नाग के काफिले में चल रही कार ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, तीनों की मौत

Tue, 25 Feb 2025 01:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर में सांसद भोजराज नाग के काफिले में चल रही कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई है, जबकि फॉलो वाहन में सवार एक प्रधान आरक्षक भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
हादसे में तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर में सांसद भोजराज नाग के काफिले में चल रही कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई है, जबकि फॉलो वाहन में सवार एक प्रधान आरक्षक भी घायल हुआ है।

विज्ञापन


कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सासंद भोजराज नाग भानुप्रतापपुर क्षेत्र से कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अंतागढ़ लौट रहे थे तभी पोड़गांव के पास काफिले में शामिल बोलेरो वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवकों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

घटना के बाद सांसद भोजराज नाग खुद भी अंतागढ़ के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। अंतागढ़ एसडीओपी शुभम तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, दुर्घटना कैसे हुई ये जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें