फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Election 2023: भाजपा सांसद अन्नपूर्णा यादव ने ली बैठक, बोलीं- चुनाव में कार्यकर्ता कमर कस लें

Sat, 07 Oct 2023 10:01 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

कांकेर में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री और झारखंड के कोडरमा से लोकसभा सांसद अन्नपूर्णा देवी यादव ने भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं की चुनावी बैठक ली। उन्होंने कहा कि एक-दो दिनों में चुनाव आचार संहिता लग जायेगी।
विज्ञापन
भाजपा सांसद अन्नपूर्णा यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार की केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री व झारखंड के कोडरमा से लोकसभा सांसद अन्नपूर्णा देवी यादव ने आज भाजपा कार्यालय कमल सदन कांकेर में कांकेर विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की चुनावी बैठक ली।

विज्ञापन


अन्नपूर्णा देवी यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व के द्वारा मुझे चुनाव में आप लोगों के सहयोग के लिए भेजा गया है। आगामी एक-दो दिनों में चुनाव आचार संहिता लग जायेगी। आचार संहिता से पहले हम जितना ज्यादा प्रचार कार्यक्रम हो सके संपन्न कर लें क्योंकि उसके बाद चुनाव आयोग के नियमानुसार ही बैठकें, सभा कर पायेंगे। 

यादव ने आगे कहा कि बूथ के लोगों तक भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे है। केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। पिछले 15 वर्षो में भाजपा के शासनकाल में जो भी विकास के कार्य छत्तीसगढ़ में हुए है उनका प्रचार करें। संगठन की सभी कमेटियों को सक्रिय कर चुनाव कार्य में लगायें। 
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव में हमें हर हाल में जिले के तीनों विधानसभा में जीत दर्ज कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता कमर कस कर मैदान में उतर जायें। उन्होंने जिले के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने घरों में भाजपा के झंडे लगाने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें