फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: किसानों के मुद्दे पर भाजपा ने किया कलेक्ट्रेट ऑफिस का घेराव, जोरदार प्रदर्शन कर रखी अपनी मांग

Mon, 07 Aug 2023 09:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

किसानों के मुद्दे पर भाजपा किसान मोर्चा ने आज जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। पुलिस वालो के साथ भाजपा नेताओं की काफी देर तक झूमाझटकी होती रही।
विज्ञापन
पुलिस और बीजेपी नेताओं के बीच नोंकझोंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य की भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली किसान विरोधी नीतियों के विस्द्ध भाजपा किसान मोर्चा ने आज जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। धरना प्रदर्शन पश्चात् भाजपा नेता भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक ठाकुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मण्डावी, पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा, सुमित्रा मारकोले, भोजराज नाग के नेतृत्व में अमानक और घटिया खाद बोरी के साथ शहर के नये बस स्टैंड से पैदल ही कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले।

विज्ञापन


जहां उनकी पुलिस वालों के साथ तगड़ी झड़प हुई। भाजपा के नेता बैरीकेड तोड़ने में कामयाब भी हो गये। पुलिसवालों के साथ भाजपा नेताओं की काफी देर तक झुमाझटकी होती रही। अंत में भाजपा नेताओं ने एसडीएम कांकेर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर अपना प्रदर्शन समाप्त किया। वहीं दूसरी ओर प्रदर्शन कर कलेक्टर कार्यालय घेराव करने निकले। लेकिन, घेराव के बाद कांकेर शहर में हो रहे चौड़ीकरण मामले में कांकेर एसडीएम से भीड़ गए। 

बीजेपी के नेताओ का आरोप था कि चौड़ीकरण के दौरान बन रहे नाली निर्माण में दुकानदारों के दुकान के समाने का हिस्सा तोड़ा जा रहा है। इस दौरान बीजेपी के एक नेता ने कहा कि इतनी बड़ी प्रोपर्टी है। रास्ते मे आने-जाने के लिए टाइल्स लगाऊंगा ही, इतनी बड़ी जगह में मैंने शॉपिंग मॉल डाला है। आज धमतरी जैसी जगह में भी नहीं है। उसका आपको अच्छा शाब्बासी देनी चाहिए। वो नहीं दोगे।  
विज्ञापन


आप लोगों की सुख के लिए बना है। आज आप लोगों को इंटरटेनमेंट करना हो आप लोग आते हो। जानबूझकर नाली मेरे शॉपिंग मॉल के रैम वाले क्षेत्र के अंदर से बना रहे हैं।  इस दौरान एसडीएम ने कहा कि नजूल भूमि है, कब्जा किया गया है। इसीलिए दुकानदारों के सामने के हिस्से का रैम तोड़ा जा रहा है। मैं आपको फोटो दिखा देता हूं। लेकिन भाजपाई एसडीएम को पूरा कांकेर नगर नजूल भूमि में बसने की बात कहने लगे और कांकेर कब्जा में बसे होने की बात कहने लगे।

इससे पहले धरने को संबोधित करते हुए विक्रम उसेण्डी ने कहा कि न्याय योजना के नाम पर भूपेश बघेल सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। उन्हें जबरदस्ती अमानक वर्मी कम्पोस्ट खाद खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। उसेण्डी ने कहा कि पूरे प्रदेश में किसान कांग्रेस सरकार से त्रस्त है। पहले घटिया वारदात देकर किसानों को परेशान किया। अब घटिया और अमानक खाद दे रही है भूपेश सरकार। 

पूर्व विधायक भोजराज नाग ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और इनके मंत्री कवासी लखमा कहते थे कि प्रदेश में धर्मातरण का एक भी मामला सामने आया तो इस्तीफा दे देंगे। अभी परलकोट में दो दिन पहले ही धर्मांतरण का मामला सामने आया है। क्या मुख्यमंत्री बघेल और मंत्री लखमा इस्तीफा देंगे। श्री नाग ने कहा कि 5वीं अनूसूची क्षेत्र में ग्राम सभा की अनुमति के बिना मिशनरियों को कब्रिस्तान के लिए जमीन दी जा रही है।  जो अनुचित है। हम आदिवासियों की एक इंच जमीन किसी को नहीं देंगे । 15 अगस्त के बाद इसके विरूद्ध आदिवासियों का बड़ा आंदोलन होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें