फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxal Encounter: अब लाल आतंक का होगा खात्मा, कांकेर के जंगल में तीन दिन से है फोर्स, एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी

Sun, 17 Nov 2024 12:02 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

Kanker Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबल पूरी तैयारी से निकले हैं। नक्सल विरोधी अभियान बीते दिन दिनों से जारी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kanker Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान जारी है। तीन से दिन भी ऑपरेशन चल रहा है। बीते शनिवार को कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। जिसमें पांच नक्सलियों के शव बरामद हुए थे। 

विज्ञापन


जंगल में घुसने से पहले पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षाबलों के हौसले बढ़ाए। फोर्स तीन दिनों से जंगल में है। अब तक पांच नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। अभी भी नक्सलियो को जवानों ने घेर रखा। बस्तर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में कांकेर नारायणपुर सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF), बस्तर फाइटर्स और सीमा सुरक्षा बल (BSF) का नक्सल विरोधी अभियान तीसरे दिन भी जारी है। 

पुलिस ने आगे कहा कि सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कई बार गोलीबारी हुई। सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद दो महिला नक्सलियों समेत 5 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। हथियार भी बरामद किए गए। ऑपरेशन में दो जवान घायल भी हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें