फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकेर: चर्च में तोड़फोड़ और हंगामे को लेकर नाराजगी, क्रिस्चन समुदाय का प्रदर्शन, सड़क पर बैठे

Fri, 01 Aug 2025 06:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर में आज क्रिस्चन समुदाह का प्रदर्शन देखने को मिला. जिले के जामगांव में हुए विवाद, चर्च में तोड़फोड़ और हंगामे को लेकर काफी आक्रोश देखा गया। दरअसल कांकेर जिले के जामगांव में रविवार 24 जुलाई को गांव में शव दफनाने को लेकर विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
क्रिस्चन समुदाय का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर में आज क्रिस्चन समुदाह का प्रदर्शन देखने को मिला. जिले के जामगांव में हुए विवाद, चर्च में तोड़फोड़ और हंगामे को लेकर काफी आक्रोश देखा गया। दरअसल कांकेर जिले के जामगांव में रविवार 24 जुलाई को गांव में शव दफनाने को लेकर विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे दिन लोगो ने चर्च में तोड़फोड़ और हंगामा किया. मृतक के भाई ने प्रशासन को ज्ञापन सौप कर शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही. जिसके बाद प्रशासन ने दफन किए गए शव को बाहर निकाला. इसे लेकर आज क्रिस्चन समुदाह ने नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. सभा के संबोधन के पश्चात रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले लोगो को पुलिस ने बैरिकेट लगाकर रोक दिया. इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की और सड़क पर बैठ गए. प्रसाशनिक अधिकारी के आने के बाद अंत में लोगो ने ज्ञापन सौपा और प्रदर्शन समाप्त किया. उनकी कहना है कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में लगातार शव के कफन दफन को लेकर विवाद हो रहा है. चर्च में तोड़फोड़ शव को बाहर निकाला जा रहा है. उनकी मांग है कि जामगांव में हुए तोड़फोड़ के मामले में शामिल लोगों पर अपराध दर्ज किए जाए, मुआवजा दिया जाए, क्रिस्चन समुदाय के लोगो को शव दफन करने जमीन दी जाए. अगर 20 दिन के भीतर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो आगे उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें