फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: प्रसव के दौरान महिला की मौत का मामला, कार्रवाई नहीं होने पर नाराज परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Sun, 30 Jul 2023 02:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में परिजनों ने एक बार फिर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। परिजनों का आरोप है अब तक अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में परिजनों ने एक बार फिर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। परिजनों का आरोप है अब तक अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। और अस्पताल को फिर से खोल दिया। आज सुबह 11 बजे अचानक परिजन अस्पताल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। उन्होंने जहां सडक जाम करने की कोशिश की। नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटा।

विज्ञापन


मृतक महिला के भाई शेख असलम ने कहा कि इस घटना को एक महीना हो गया है लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। कई बार थाने के चक्कर लगाए। लेकिन पुलिस वाले भी रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रहे हैं। पहले अस्पताल को सील किया गया लेकिन अब इसे खोल दिया गया है। वहीं कुछ लोगों ने मामला निपटाने के लिए हमें पैसा भी देना चाहा। जब मैं अपनी बहन को लेकर अस्पताल गया था तो सब कुछ नॉर्मल था। लेकिन अचानक डॉक्टरों ने कहा कि उसकी मौत हो गई। ऐसे में मैं बस इंसाफ चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें