फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: डेढ़ लाख की रिश्वत मांगने पर महिला जीएसटी अधिकारी पर एसीबी का शिकंजा

Sat, 21 Nov 2026 06:20 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

जीएसटी अधिकारी अर्चना गिरी पर डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। जीएसटी की राशि कम करने के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत पर एसीबी ने अधिकारी के घर दबिश देकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग की अधिकारी के कांकेर स्थित आवास पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। जीएसटी की राशि कम करने के एवज में एक व्यवसायी से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में यह कदम उठाया गया है। आरोपी अधिकारी की पहचान जीएसटी अधिकारी अर्चना गिरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एसीबी को व्यवसायी की तरफ से शिकायत मिली थी कि अधिकारी कर की रकम घटाने के बदले डेढ़ लाख रुपये की अनुचित मांग कर रही हैं। शिकायत मिलते ही भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो की टीम ने मामले का सत्यापन किया और अधिकारी को पकड़ने के लिए विशेष योजना बनाई।

घूसखोरी का आरोप और योजना
व्यवसायी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि जीएसटी निर्धारण में छूट देने के लिए उनसे डेढ़ लाख रुपये घूस मांगी गई थी। पीड़ित व्यवसायी ने इस बात की जानकारी तत्काल एसीबी को दे दी। शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। एसीबी के अधिकारी रिश्वत के लेन-देन से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन


रकम छोड़ते ही दबिश
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। तय योजना के तहत व्यवसायी रिश्वत की रकम लेकर अधिकारी अर्चना गिरी के घर पहुंचा। व्यवसायी जैसे ही अधिकारी के घर पर डेढ़ लाख रुपये की रकम छोड़ बाहर निकला, उसी समय पहले से सतर्क खड़ी एसीबी टीम ने मकान में दबिश दे दी।
विज्ञापन


अचानक हुई इस कार्रवाई से आसपास के इलाके में हलचल मच गई। एसीबी की टीम अधिकारी के आवास पर मौजूद दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें