फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: अवैध संबंध को लेकर हुए विवाद के बाद युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 25 Oct 2025 06:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में हत्या का मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंध को लेकर हुए विवाद के बाद युवक कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में हत्या का मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंध को लेकर हुए विवाद के बाद युवक कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला ग्राम सुखताल का है। डीएसपी केके चन्द्राकर ने बताया कि यह वारदात देर रात की है। प्रार्थी मुकेश वर्मा पिता देवदत्त उम्र 28 निवासी ग्राम सुखताल ने शिकायत में बताया कि रात में उनके घर के पास अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट कर एक व्यक्ति को गंभीर चोट पहुंचाई। 

विज्ञापन


घटना के दौरान परिवार भयभीत था और उन्होंने चुपचाप खिड़की से देखा। घायल व्यक्ति मेन गेट के सामने खून से लथपथ पड़ा मिला और गंभीर चोट के कारण उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान विनोद साहू पिता मोहित साहू उम्र 27 निवासी ग्राम सिंघनपुरी पुलिस चौकी पोंड़ी, थाना बोड़ला के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक का अपने ही चाचा आरोपी विश्वनाथ साहू पिता सोनू राम उम्र 35 निवासी ग्राम सिंघनपुरी के परिवार की महिला सदस्य के साथ अवैध संबंध को लेकर विवाद हुआ। 

इसी आपसी विवाद में आरोपी ने गुस्से में आकर मृतक पर चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना कवर्धा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है व अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रहीं है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की 103(1) दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें