फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham News: दुष्कर्म का विरोध किया तो मारपीट करके दी जान से मारने की धमकी, कवर्धा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Thu, 13 Aug 2026 11:20 AM IST
कबीरधाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

पीड़िता की शिकायत के बाद दुष्कर्म, मारपीट और धमकी के आरोप में कवर्धा महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और जांच के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कवर्धा महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पप्पू सिंह ठाकुर, निवासी समनापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को आदेशानुसार जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 9 अगस्त को महिला थाना कवर्धा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पप्पू सिंह ठाकुर अप्रैल 2026 से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी द्वारा उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का भी आरोप है। इसके अलावा आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में हिरासत में मौत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: CBI करेगी जांच; परिवार को 25 लाख मुआवजा
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने संबंधित साक्ष्य जुटाए और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार जांच और पूछताछ के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पूरी कार्रवाई कबीरधाम एसपी जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार और अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा डीएसपी प्रमिला मंडावी के दिशा-निर्देशन में महिला थाना पुलिस द्वारा की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और कानून के प्रावधानों के अनुसार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें