फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: अनियंत्रित होकर पलटा पानी टैंकर, मौके पर हुई चालक नरेश साहू उर्फ छोटे लाल की मौत

Sun, 08 Dec 2024 01:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में आज रविवार को सड़क हादसे में एक चालक की मौत हो गई है। मामला रणबीरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गौरमाटी में सुबह 10 बजे की है। यहां पानी से भरा टैंकर समेत ट्रैक्टर पलट गया।
विज्ञापन
टैंकर पलटने से चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में आज रविवार को सड़क हादसे में एक चालक की मौत हो गई है। मामला रणबीरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गौरमाटी में सुबह 10 बजे की है। यहां पानी से भरा टैंकर समेत ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक नरेश साहू उर्फ छोटे लाल पिता रोहित साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम पवनतरा थाना सिंघनपुरी जंगल की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वाहन चालक को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उसके पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी। पुलिस चौकी रणबीरपुर द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। बता दे कि कबीरधाम जिले में वर्ष 2024 सड़क हादसे के हिसाब ठीक नहीं जा रहा है। कबीरधाम जिले में इतिहास में यह ऐसा साल है, जिसमें सबसे ज्यादा सड़क हादसे हुए है। साथ ही मौत भी सबसे ज्यादा हुए है। जानकारी अनुसार इस साल लगभग 270 सड़क हादसे में 130 से ज्यादा की मौत व 320 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें