फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: विशेषर सिंह पटेल होंगे राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Tue, 26 Nov 2024 04:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

छत्तीसगढ़ सरकार ने विशेषर सिंह पटेल को राज्य गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पशुधन विकास विभाग की संयुक्त सचिव विमला नावरिया ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विशेषर सिंह पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सरकार ने विशेषर सिंह पटेल को राज्य गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पशुधन विकास विभाग की संयुक्त सचिव विमला नावरिया ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। विशेषर पटेल छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से ताल्लुक रखते हैं। वर्ष 2019से पहले भाजपा सरकार के दौरान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। विशेषर पटेल लंबे समय में गौ सेवा को लेकर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


विशेषर सिंह पटेल बीते 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख दावेदार थे। हालांकि, पार्टी ने तब जिला पंचायत सदस्य भावना बोहरा को टिकट दिया। भावना बोहरा ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नीलू चन्द्रवंशी को हराया है। राज्य में भाजपा सरकार आते ही विशेषर सिंह पटेल का नाम आयोग के अध्यक्ष में चल रहा था। आखिरकार, अब जाकर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में जगह मिली है। उन्हें अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद सीएम विष्णु देव साय, क्षेत्रीय राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें