फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम : परिजनों के बहकावे में आकर मां ने नवजात बच्चे को कुएं फेंका, हत्यारन मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 26 Nov 2025 08:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आज बुधवार को कबीरधाम पुलिस ने नवजात शिशु को कुएं में फेंककर हत्या किए जाने के मामला का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने नवजात शिशु के मां को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज बुधवार को कबीरधाम पुलिस ने नवजात शिशु को कुएं में फेंककर हत्या किए जाने के मामला का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने नवजात शिशु के मां को गिरफ्तार किया है। एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक ने बताया कि कुछ दिनों पहले क्षेत्र के एक कुएं से नवजात शिशु  (लिंग पुरुष)  मृत अवस्था में मिला। जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृत नवजात शिशु आरोपी समरौतिन बाई बैगा पिता चरण बैगा उम्र 23,निवासी चेंदरा दादर (दलदली), थाना तरेंगांव जंगल का था। जांच में यह भी उजागर हुआ कि लगभग 15 दिन पूर्व आरोपी महिला का ग्राम मुडघुसरी में प्रसव हुआ था। 

विज्ञापन


बाद में नवजात को अपने मायके नवाटोला रानीदहरा लाने के बाद परिजनों के बहकावे में आकर गांव के कुएं में जीवित नवजात को फेंककर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है। गवाहों की उपस्थिति में वारदात का रिक्रिएशन व वीडियोग्राफ भी कराई गई है। मामले में धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी समरौतिन बाई को गिरफ्तार किया गया। कबीरधाम पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई समाज में स्पष्ट संदेश देती है कि किसी भी प्रकार की क्रूरता, अमानवीयता तथा निर्दोष के जीवन के विरुद्ध किए गए अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ प्रत्येक स्तर पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें