फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; छानबीन में जुटी पुलिस

Thu, 13 Nov 2025 02:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

पहला सड़क हादसा पंडरिया से कुकदूर के बीच हुआ है, जहां दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। इस हादसे में मौके पर एक युवक की मौत हो गई है। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं दूसरा हादसा कुंडा थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हैं, जिनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। पहला सड़क हादसा पंडरिया से कुकदूर के बीच हुआ है, जहां दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। इस हादसे में मौके पर एक युवक की मौत हो गई है। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पंडरिया के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां स्थिति गंभीर होने के कारण इन्हें कवर्धा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों व मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों घायल बेहोश हैं। इसी प्रकार दूसरा हादसा कुंडा थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी दामापुर अंतर्गत ग्राम खैरा तुलसी का है। यहां ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। खेत से लौटते वक्त हादसा हुआ है। मृतक का नाम धर्मेंद्र खांडे बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें