फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: चेकिंग के दौरान कार से दो करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये बरामद, एमपी के मंडला जिले के निवासी

Fri, 11 Oct 2024 05:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम में आज शुक्रवार को चिल्फी थाना पुलिस ने तीन लोगों के पास से नकद दो करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपए और एक कार जब्त किया है। राशि के संबंध में पुलिस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचना दे दी है। 
विज्ञापन
दो करोड़ से ज्यादा कैश बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम में आज शुक्रवार को चिल्फी थाना पुलिस ने तीन लोगों के पास से नकद दो करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपए और एक कार जब्त किया है। राशि के संबंध में पुलिस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचना दे दी है। 

विज्ञापन


एडिशनल एसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि एमपी-सीजी बॉर्डर थाना चिल्फी में वाहनों की जांच की जा रहीं थी। इसी जांच के दौरान एमपी के मंडला की तरफ से एक कार की चेकिंग के दौरान गगन जैन पिता स्व.गिरीश जैन उम्र 33 और अमन जैन पिता स्व.गिरीश जैन उम्र 30,   नवीन ठाकुर पिता ताराचंद्र ठाकुर उम्र 25 निवासी मंडला (एमपी) बताया। 

चेकिंग के दौरान कार से दो करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ करने पर रायपुर में प्रापर्टी खरीदने के नाम पर रकम ले जाना बताया। हालांकि, जब्त रकम के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें