फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: दो बाइक आपस में टकराई, एक की मौत, दो घायल; परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 25 Apr 2023 10:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

यह सड़क हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम लोखान मोड़ में हुआ है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हुए हैं। दोनों को कवर्धा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में सोमवार शाम 4.15 बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हुए हैं। दोनों को कवर्धा रेफर किया गया है। यह सड़क हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम लोखान मोड़ में हुआ है। 

विज्ञापन


कुकदूर थाना से मिली जानकारी अनुसार इस हादसे में 45 वर्षीय चैतू मरकाम पिता सम्भर मरकाम निवासी कुकदूर की मौत हो गई। मृतक चैतू अपनी बाइक से पंडरिया से कुकदूर की तरफ आ रहा था। वहीं, दूसरी ओर अमरकंटक(एमपी) की तरफ से बाइक क्रमांक सीजी 10-ईक्यू-4720 में सुरेश पिता सहदेव चन्द्रवंशी (48) व सुदर्शन पिता तितरा निषाद (52) दोनों निवासी ग्राम खैरझिटीकला थाना पिपरिया के साथ टकरा गए। इस हादसे में दोनों मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए। मौके पर आने-जाने वाले लोगों ने कुकदूर थाना में जानकारी दी। इसके बाद घायलों को कुकदूर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। अस्पताल आने से पहले ही चैतू मरकाम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें