आज सोमवार दोपहर को कबीरधाम जिले में आयशर ट्रक व ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई है। कंडक्टर गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा कबीरधाम जिले के चिल्फी में हुआ है। मिली जानकारी अनुसार रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 चिल्फी घाट में तेज रफ्तार आयशर ट्रक व ट्रेलर में आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। आयशर ट्रक के चालक गुरबाज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कंडक्टर कुलदीप घायल है ये ग्वालियर (मध्यप्रदेश) के निवासी हैं।
मौके पर चिल्फी थाना की पुलिस व डॉयल 112 के जवान पहुंचे हुए थे। पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों की आपस में भिड़ंत होने से वाहन के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। आयशर ट्रक के चालक गौरव सिंह के सिर व पैर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई है। शव को पीएम के लिए बोड़ला के अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, परिजनों को जानकारी दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पीएम किया जाएगा।