फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे बुजुर्ग का खौफनाक कदम: कुल्हाड़ी से तीन युवकों पर जानलेवा हमला, गिरफ्तार कर जेल भेजा आरोपी

Mon, 22 Dec 2025 05:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बीती 17 दिसंबर को 79 वर्षीय खेदूराम बैगा ने अचानक कुल्हाड़ी से तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के झलमला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सौंरू में बीते 17 दिसंबर को एक सिरफिरे आरोपी ने तीन युवकों के ऊपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें तीनों युवक को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि ग्राम सौंरू निवासी तीन युवक अलग-अलग दो बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही आरोपी खेदूराम बैगा पिता स्व. समारू बैगा उम्र 79 द्वारा अचानक कुल्हाड़ी से हमला किया गया। मौके से फरार हो गया। 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। जांच के बाद आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार कुल्हाड़ी जब्त की गई है। कोर्ट में पेशकर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें