फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ही निकला चोर: 24 घंटे के भीतर चोर गिरफ्तार, दो लाख रुपये नकद और सोने के आभूषण बरामद

Fri, 31 Jan 2025 07:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम में आज शुक्रवार को सिटी कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर घर से नगद राशि चोरी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला पड़ोसी ही चोर निकला है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम में आज शुक्रवार को सिटी कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर घर से नगद राशि चोरी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला पड़ोसी ही चोर निकला है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो लाख रुपए नगद व सोने के आभूषण बरामद किए हैं। थाना प्रभारी कवर्धा लालजी सिन्हा ने बताया कि प्रार्थी मालिकराम साहू पिता गणेशराम साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी भीकुडिया (धमकी) थाना कवर्धा ने 30 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह 11 से दोपहर एक बजे के बीच अज्ञात आरोपी ने उसके घर में घुसकर 2 लाख रुपए नगद व लगभग एक लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण की चोरी कर ली है। 

विज्ञापन


घटना को देखते हुए डॉग स्क्वाड को जांच में शामिल किया गया। डॉग स्क्वाड "Scrappy" (जर्मन शेफर्ड) ने घटना स्थल से संबंधित पथ पर सूंघते हुए आरोपी के घर तक संकेत दिया, जिससे पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। तकनीकी विश्लेषण व डॉग स्क्वाड की मदद से राजेन्द्र निर्मलकर उर्फ रानू निर्मलकर पिता भागूराम निर्मलकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी भीकुडिया (धमकी) को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, उसने अपराध स्वीकार किया। 

आरोपी ने बताया कि उसने पीड़ित से पूर्व में 80 हजार रुपए उधार लिए थे, जिसे चुकाने में असमर्थ होने के कारण चोरी की योजना बनाई।  30 जनवरी की सुबह 10:30 बजे जब पीड़ित घर में ताला लगाकर खेत की ओर गया, तब उसने खिड़की के पास छुपाई गई चाबी निकालकर दरवाजा खोला व अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़कर दो लाख रुपए व सोने के आभूषण की चोरी कर ली। पुलिस ने आरोपी के पास नगद 2 लाख रुपए व आभूषण को बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें