फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम : घर में दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Sat, 26 Jul 2025 08:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आज शनिवार को पुलिस ने घर में दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं एक फरार है। इसकी पतासाजी की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज शनिवार को पुलिस ने घर में दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं एक फरार है। इसकी पतासाजी की जा रही है। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी राजेश चण्ड ने बताया कि प्रार्थी हजारी पटेल निवासी ग्राम बोल्दा कला, थाना बोड़ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 7 जून की सुबह 8:30 बजे वह अपने पूरे परिवार के साथ खेत पर धान का रोपा लगाने गया था। शाम करीब 6 बजे जब वह घर लौटा तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर से लगभग 2 लाख 30 हजार रुपए नगद व सोने-चांदी के जेवरात समेत कुल 3 लाख 27 हजार रुपए कीमती सामग्री चोरी हो गई थी। 

विज्ञापन


मामले में थाना बोड़ला में धारा 331(3), 305(क) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मुकेश कुमार उर्फ राजा पटेल पिता आजू पटेल, उम्र 19 व मन्नू राम पटेल पिता तिजराम पटेल उम्र 34 दोनों निवासी ग्राम भलपहरी, थाना पांडातराई को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना को गोपाल यादव के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि चोरी की कुल रकम में से गोपाल यादव ने उन्हें 15-15 हजार रुपए दिए। शेष रकम व जेवरात अपने पास रख लिया। गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों के पास से क्रमशः 7 हजार व 6 हजार रुपए की बरामदगी की गई है। दोनों को आज शनिवार को कोर्ट में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। फरार आरोपी गोपाल यादव की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें