फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: गुड़ फैक्टरी की आड़ में बनाई जा रही थी नकली शराब, पूर्व सरपंच पति समेत 5 हिरासत में लिए गए

Thu, 27 Nov 2025 09:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि इस काले धंधे में दो स्थानीय साथी भी शामिल थे। इनमें से एक आरोपी को गांजा के मामले में बुधवार को जेल भेजा जा चुका है, जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है।
विज्ञापन
कबीरधाम में नकली शराब का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो नकली देशी शराब तैयार कर ग्रामीणों को बेच रहा था। यह गिरोह असली शराब की कीमत पर नकली शराब बेचकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा था। इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक फरार है।

विज्ञापन


डीएसपी कृष्णा चंद्राकर ने बताया कि पुलिस को ग्राम पोंडी में पूर्व सरपंच पति नंद कुमार कुर्रे के मकान में नकली शराब बनाने के प्लांट की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने जब छापा मारा तो वहां नकली शराब बनाने का पूरा अड्डा संचालित पाया गया। गिरोह लंबे समय से दूसरे राज्यों से पैकिंग सामग्री, ढक्कन, होलोग्राम, केमिकल और स्पिरिट मंगवाकर नकली देशी प्लेन शराब तैयार कर रहा था।

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि इस काले धंधे में दो स्थानीय साथी भी शामिल थे। इनमें से एक आरोपी को गांजा के मामले में बुधवार को जेल भेजा जा चुका है, जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि नकली शराब बनाने के लिए आवश्यक पैकिंग सामग्री, होलोग्राम, लेबल पर्ची, केमिकल और ढक्कन झारखंड राज्य से उनके साथियों द्वारा उपलब्ध कराए जाते थे। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह गिरोह केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय स्तर पर भी सक्रिय था। पुलिस अब अन्य राज्यों के अपराधियों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

आरोपी और जब्त सामग्री
पुलिस ने आरोपी नंद कुमार कुर्रे (34), इस्लाम उर्फ सुद्दू (45), शेख साजिद (28) और छोटू उर्फ दिनेश चंद्रवंशी (26) सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से 49 पाव नकली देशी शराब (कुल 8820 एमएल), 6 बंडल नकली स्टिकर, 8 पेज नकली होलोग्राम, 7 बोरी खाली पाव बोतलें, नकली प्रिंटेड ढक्कन, 42 जरीकेन (25 लीटर प्रत्येक) नकली केमिकल/स्पिरिट, 19 जार पानी और 3 बॉटलिंग मशीन सहित अन्य अवैध पैकिंग सामग्री जब्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें